गौरीगंज, मई 4 -- अमेठी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फोरलेन हाईवे बाईपास पर धरौली चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, कस्बा मुसाफिरखाना के घोसियाना वार्ड संख्या 7 निवासी साहिमा (20) पुत्री समीद, चांदनी (20) पुत्री इलियास अहमद और खुशी (20) पुत्री रजा मोहम्मद स्कूटी से धरौली स्थित आईटीआई कॉलेज जा रही थीं। जैसे ही वे धरौली चौराहे पर सड़क पार करने के लिए स्कूटी रोककर खड़ी हुईं, उसी दौरान लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रहा चावल से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूटी से जा टकराया।टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और उसका पिछला हिस्सा ट्रक के आगे क...