गुड़गांव, अप्रैल 4 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। पथरेड़ी रोड पर एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतक के चचेरे भाई ने अपनी आंखों के सामने उसे दम तोड़ते हुए देखा। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हत्या की धाराओं में शुक्रवार को बिलासपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। भाई को छोड़कर आगे बढ़ा ही था कि हो गया हादसामूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले गांव ककरहिया निवासी 25 वर्षीय सहनबाज अपने ताऊ के लड़के सलमान हुसैन निवासी पथरेड़ी के पास काम की तलाश में आया था। सलमान पथरेड़ी रोड स्थित शैडो फैक्स कंपनी में वेंडर का काम करता था। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे दोनों भाई स्कूटी पर सवार होकर कंपनी के लिए निकले थे। कंपनी से कुछ ही दूरी पहले सलमान ने सहनबाज को उतार दिया और खुद स्कूटी ल...