तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी बस में मारी टक्कर, दो महिलाओं समेत नौ घायल
बागपत, सितम्बर 6 -- बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर रविवार सुबह 3 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार दो महिलाओं समेत नौ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल तथा सीएचसी बागपत में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक महिला की हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। हादसे में नेपाल (45), संजय (32) और सात वर्षीय गोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। वहीं गुड्डो (32), निवासी बदायूं को बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.