तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्धा को कुचला, मौत
गाजीपुर, जून 17 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-124 सी पर भदौरा के पास बुधवार की शाम को तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल पर बैठी वृद्ध महिला ट्रक के नीचे आ गई और कुचलकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे में पति घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद चालक को वाहन समेत पुलिस ने पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार भदौरा गांव निवासी 75 वर्षीय जगदंबा राजभर पत्नी 73 वर्षीय तेतरी देवी को साइकिल से दवा कराने के लिए लेकर जा रहे थे। दोनों भदौरा बस स्टैंड तिराहे के समीप नेशनल हाईवे-124 सी पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पीछे बैठी तेतरी देवी ट्रक के नीचे आ गईं और पहियों से कुचल जाने के कारण उनकी मौके पर ही दर्दनाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.