हरदोई, मई 17 -- बावन (हरदोई), संवाददाता। लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। बिलग्राम थाना क्षेत्र के गुरोली गांव निवासी आदेश कुमार और उनके चचेरे भाई धीरेंद्र कुमार शनिवार को लोनार क्षेत्र के जटोली गांव में अपनी बहन के घर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

बहन के घर से लौटते समय हुआ हादसा देर रात दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जगदीशपुर चौराहे के पास शाहाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के ...