कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा में रविवार की रात करीब आठ बजे मस्जिद के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे बाइक सवार संभल नहीं पाया और सीधे ट्रक के नीचे आ गया। अजुहा के वार्ड 6 निवासी पुष्पेंद्र यादव उर्फ मोनू (27) पुत्र रामचंद्र यादव रविवार की रात करीब आठ बजे बाइक से मस्जिद के सामने से निकल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक आ गई। इससे पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिये सिराथू सीएचसी भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...