प्रयागराज, जुलाई 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तेलियरगंज चौराहे के समीप बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में उसकी पांच साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पति को हल्की चोटें आई। महिला मायके से पति व बेटी के साथ बाइक से ससुराल कर्नगलंज जा रही थी। दुर्घटना के बाद ट्रक समेत चालक फरार हो गया। शिवकुटी पुलिस मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।कर्नलगंज के सादियाबाद निवासी अभिजीत कुमार की करीब छह साल पहले फाफामऊ की नीतू से शादी हुई थी। दंपती को पांच साल की बेटी आलिया है। अभिजीत कुमार बुधवार रात करीब दस बजे पत्नी नीतू और बेटी आलिया को उसके मायके फाफामऊ से लेकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में तेलियरगंज चौराहे के पास अचानक पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक...