बांका, अप्रैल 23 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा-गोड्डा नेशनल हाईवे 333 ए मुख्य मार्ग पर गुरुवार की शाम धर्मा वस्तु भंडार के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की कुचलकर मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर गिरी महिला के सिर को रौंद दिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला का सिर पूरी तरह से कुचला गया था। घटना के वक्त साप्ताहिक हाट के चलते सड़क पर काफी भीड़-भाड़ थी जिससे अफरा तफरी मच गई। मृतका की पहचान फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के केन्दुआर गांव निवासी अश्वनी भगत की पत्नी मीना देवी(50) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- ट्रक के धक्के से महिला की मौत बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर पंजवारा के रास्ते झारखंड के गोड्डा जिला स्थित रिश्तेदार के घर गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होन...