तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला
दरभंगा, जून 9 -- संजय लाला,दरभंगा। एनएच 27 पर मनीगाछी थाना क्षेत्र के राजे टोल प्लाजा के पास स्थित हुसैनी टोला में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीगाछी थाने की भंडारिसम पंचायत के चकवसावन गांव निवासी वैद्यनाथ साहु के पुत्र ललित साहु (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों के अनुसार, ललित सुबह करीब सात बजे अपनी दुकान खोलने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला बाइक पर उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी सवार था, जिसे मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.