शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- शाहजहांपुर। अल्हागंज क्षेत्र के एनएच 730 सी हुल्लापुर के पास रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक ने 45 वर्षीय बाइक सवार मनोज को टक्कर मार दी। मनोज रिश्तेदारी से घर लौट रहा था, सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से फर्रुखाबाद के राजेपुर अस्पताल भेजा। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने ट्रक का पीछा कर फर्रुखाबाद हाईवे पर चालक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल मनोज की हालत गंभीर है और उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...