तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर, चालक फरार
लखनऊ, जून 3 -- काकोरी,(लखनऊ)। संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा स्थित हरदोई रोड पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। बाइक चालक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पीछे बैठे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। काकोरी थाने के इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे गोंडा के तबेपुर पतिजिया निवासी अमृतलाल अपने दोस्त प्रयागराज के महाराजपुर पिपरी जंघई निवासी विपुल कुमार द्विवेदी के साथ बाइक पर सवार होकर काकोरी से दुबग्गा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अंधे चौकी के पास सामने से आ रहे एक तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.