मेरठ, नवम्बर 22 -- गुरुवार देर रात बागपत रोड पर ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी, जिसमें से एक युवक की ट्रक के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के तारापुरी जोगी वाली गली निवासी जुबैर 30 वर्षीय अपने दोस्त मसरुर के साथ 17 नवंबर की रात को सुभारती की तरफ से बाइक से लौट रहा था। जब बागपत रोड संजीवनी ब्लड बैंक के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें टक्कर लगने पर दोनों युवक नीचे गिर गया। ट्रक का पहिया जुबैर के सिर पर चढ़ने से मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त का जबाड़ा टूट गया और सिर में गुम चोट लगी है। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मसरुर की गंभीर हालत के चलते निजी अस्पताल रेफर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.