सीतापुर, अप्रैल 1 -- महोली (सीतापुर), संवाददाता। महोली में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित करीपाकर गांव तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। महोली के नेवादा निवासी प्रांशु (30) बुधवार को हरिया फत्तेपुर निवासी शुभम और प्रदीप के साथ बाइक से महोली की तरफ रहे थे। वह कारीपाकर के पास पहुंचे ही थे तभी शाहजहांपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग गिरकर घायल हो गए। हादसा देख अफरा तफरी मच गई। लोगों को जुटता देख आरोपी ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी घायलों को महोली सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर देख जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.