गोंडा, अप्रैल 4 -- नवाबगंज (गोंडा), संवाददाता। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर लोलपुर गांव के निकट शनिवार की शाम साढे चार बजे के आसपास एक बाइक को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार दो लोगों में नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका तीन माह की गर्भवती भी बताई जा रही है। सूचना पर पंहुची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सांडपुर गांव के रहने वाले दिलशाद (22) पुत्र ताश मोहम्मद अपनी भाभी सहाना (22) पत्नी नेक मोहम्मद को बाइक पर बैठाकर अयोध्या में अल्ट्रासाउंड कराने और डाक्टर को दिखाने गया था। वापस घर लौटते समय शाम साढे चार बजे के आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.