तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर, सड़क के नीचे पलटा
पाकुड़, मई 25 -- थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-धर्मपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को रामपुर के समीप तेज रफ़्तार एक अनियंत्रित बालू लोड ट्रक ने आगे चल रहे एक टोटो को टक्कर मारी और फिर वहां से भागने के प्रयास में थोड़े दूर पर एक दूसरे ट्रक को पीछे से ठोक दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस दोनों हादसे में टोटो चालक और बालू लोड ट्रक का उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बालू लदा ट्रक संख्या जेएच 10 सीए 8773 जमुई से बालू लोड कर उत्तर दिनाजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रामपुर के समीप उसने आगे चल रहे टोटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टोटो बीच सड़क पर पलट गया, जिससे टोटो चालक गणेश तुरी रांगा थाना निवासी शहरी के गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटनास्थल पर पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.