तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी युवक की जिंदगी, 10 मीटर तक घसीटा
रायबरेली, फरवरी 28 -- लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात किसान पथ के गहरु अंडरपास के पास सर्विस लेन से गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को स्कूटी समेत करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिपरसण्ड गांव निवासी अभिजीत सिंह उर्फ सत्यम (22), जो एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करने वाले धर्मेंद्र सिंह का बेटा था, गौरी बाजार स्थित परचून व्यापारी मुंशीलाल का कार चालक था। शुक्रवार रात ड्यूटी खत्म कर वह अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। जैसे ही वह किसान पथ के गहरु अंडरपास के पास पहुंचा, तभी सर्विस लेन से रॉन्ग साइड आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी स्कूटी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.