तेज रफ्तार ट्रक ने की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजे को बीस मीटर घसीटा
उरई, जुलाई 21 -- आटा। संवाददाता नेशनल हाईवे पर चमारी नाला के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक चाचा की मौत हो गई जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भजीजे को बीस मीटर तक घसीट ले गया और फिर फरार हो गया। बाइक सवार चाचा व्यापारी था जो अपने भतीजे के साथ प्लॉट के लिए हुए लेनदेन के सिलसिले में उरई आ रहा था।कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरई निवासी चांद खां 45 वर्ष पुत्र बद्दु खां किराना व्यापारी था जो गांव में अपने घर पर दुकान संचालित करता था जो मंगलवार सुबह तकरीबन 10 बजे अपने भतीजे जहीर 30 वर्ष के साथ बाइक से प्लाट के पैसे के लेनदेन के सिलसिले में उरई आ रहे थे। चांद खां के घर में पत्नी साबिरा और तीन बेटे राज, खान समेत परिवार है। जब दोनों चमारी नाला के आगे पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.