पटना, मार्च 21 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बेमौसम आंधी-बारिश से हुए फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति किसानों को देने की मांग की है। शनिवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता ने कहा कि आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, मक्का, केला, लीची और आम को काफी नुकसान पहुंचा है। कहा कि आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में गेहूं और लहलहाते मक्के-केले के पौधे पूरी तरह ज़मीन पर गिर गए हैं। लीची-आम के पेड़ में लगे मंजर झड़ गए। वहीं गरीबों की झोपड़ी- छप्पड़ उड़ गए। पहले से ही किसान चौतरफा मुसीबत झेल रहे हैं, कर्ज तले दबे हुए हैं। ऊपर से प्राकृतिक आपदा आंधी-तूफान और बारिश ने फसलों को बर्बाद कर दिया। अधिकारियों को भेजकर क्षति की जांच कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.