महाराजगंज, फरवरी 18 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा कस्बे के गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गैस गोदाम के निकट मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार ठोकर मार दिया। गनीमत रही कि कार में सवार अधिवक्ता फकरे आलम बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आईं। इस घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पीड़ित अधिवक्ता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नौतनवा कस्बे के सरोजनी नगर निवासी अधिवक्ता फकरे आलम ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपनी कार से बेटी को बाईपास पर स्थित एक विद्यालय पहुंचाकर तहसील जा रहे थे। इतने में विद्यालय के सामने ही एक तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने वाहन में जोरदार ठोकर मार दिया। मौके से मौजूद लोगों ने समय रहते ट्रक एवं उसके चालक को पकड़ लिया और अधिवक्ता को इलाज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.