सोनभद्र, मार्च 10 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक कार को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया और उसे धकेलते हुए करीब 50 मीटर तक ले गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोग जोर-जोर से चिल्लाते रहे, लेकिन ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका और ट्रक की रफ्तार और बढ़ा दी। बताया जाता है कि कुछ दूर आगे जाने पर एक युवक ने ट्रक के शीशे पर पत्थर मार दिया, जिसके बाद चालक ने ट्रक रोका। ट्रक रुकते ही मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और भीड़ ने चालक को नीचे उतार लिया। पूछताछ के दौरान ट्रक चालक रघुनाथ यादव, निवासी मिर्जापुर ने बताया कि उसे कार दिखाई ही नहीं दी, जिसकी वजह से वह आगे बढ़ता चला गया। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.