तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत
फरीदाबाद, अगस्त 10 -- पलवल, सरसमल। चांदहट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अलीगढ़ निवासी 50 वर्षीय यासिन की मौके पर मौत हो गई। ऑटो में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए गए हैं। हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे अहमदपुर गांव से करीब 10 किलोमीटर आगे रहीमपुर पुल के पास हुआ। बताया गया है कि ऑटो अलीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के छोटे भाई शमसुद्दीन ने बताया कि ट्रक चालक ने ऑटो के अलावा चार से पांच अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। चांदहट थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.