लखनऊ, अप्रैल 15 -- डेढ़ घंटे तक 15 लोग घर में फंसे रहे केबिन काटकर चालक को निकालमोहनलालगंज। संवाददातारायबरेली से उन्नाव जा रहा ट्रक ज्योतिनगर बाईपास पर फुलवरिया गांव के एक घर में घुस गया। टक्कर से घर की दीवार भरभराकर ढह गई। ट्रक का केबिन कटर से काटकर चालक को निकाला गया। हादसे के वक्त घर में परिवार के 15 सदस्य मौजूद थे। सभी अंदर फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक बाहर निकलवाकर घर में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। परिवार के 15 लोग डेढ़ घंटे घर में फंसे रहे।उन्नाव के जोरावरगंज निवासी ट्रक चालक अलीम (26) बुधवार को उन्नाव जा रहा था। यह भी पढ़ें- रहीमाबाद में ट्रक मकान में घुसा, भगदड़ ट्रेलर खाली था। फुलवरिया में ट्रक अनियन्त्रित होकर सड़क के किनारे सुरेश उर्फ बबलू के घर में घुस गया। घर के आगे के कमरे में सुरेश पत्नी जूली के साथ अपने कपड़े प्र...