तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत, मां-भाई गंभीर
जामताड़ा, मार्च 28 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दुलाडीह गांव के पास विगत गुरुवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार ट्रक (संख्या- जेएच 10 सी 8289) की चपेट में आने से 19 वर्षीय साहिल अंसारी की इलाज के दरम्यान दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी मां सलमा खातून और तीन वर्षीय छोटा भाई बिलाल गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का इलाज जारी है और हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, मिहिजाम थाना क्षेत्र के बागजोरी निवासी सलमा खातून अपने दोनों बेटों के साथ श्यामपुर स्थित रिश्तेदार के घर जा रही थीं। इसी दौरान दुलाडीह के समीप उक्त अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि तीनों सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.