हाजीपुर, मार्च 19 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के बीएसएनल गोलंबर के पास बुधवार की सुबह-सुबह तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से एक शिक्षिका की मौत हो गई। जबकि उसके पति और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस और यातायात थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही यातायात थाने की पुलिस पहुंची और ठोकर मारकर भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और थाने लेकर आई। मृत शिक्षिका जंदाहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी तपेश्वर सिंह की पत्नी प्रतिभा कुमारी थी। वहीं घायल नाती भगवानपुर थाना क्षेत्र के बाभन टोली गांव निवासी अभिषेक रंजन का पुत्र शिवांश रंजन बताया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रतिभा कुमारी अपने पति औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.