लखनऊ, मई 31 -- गोसाईंगंज, लखनऊ,संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज क्षेत्र के दुलारमऊ के पास किसान पथ की सर्विस रोड पर रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईंगंज ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने तीनों को पीजीआई ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। गोसाईंगंज पुलिस के अनुसार हादसे में घायल युवकों की पहचान अमन तथा सगे भाई प्रेम और ऋषि के रूप में हुई, जो नकटा सहारिया, थाना कोठी, जिला बाराबंकी के निवासी हैं। तीनों एक ही स्कूटी पर सवार थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे。

घायलों का उपचार राहगीरो...