तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला की मौत पर रिपोर्ट दर्ज
उरई, मार्च 17 -- कुसमिलिया। कस्बा डकोर निवासी शोभाराम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि एक अज्ञात ट्रक चालक ने ट्रक को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए उसकी पत्नी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों व राहगीरों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.