बलरामपुर, मार्च 5 -- बलरामपुर,संवाददाता।कोतवाली देहात क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। बलरामपुर-बहराइच बौद्ध परिपथ मार्ग पर हुए इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल छा गया। जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के खलवा मोहल्ला निवासी सोनू मिश्रा अपने पिता विमल मिश्रा के मौके पर बहराइच जिले में के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ कबीर गांव गए हुए थे। वहां वे रिश्तेदार और सोनू के मामा पिंटू पाठक के घर होली की शाम मनाने पहुंचें थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दोनों बाइक से अपने घर बलरामपु...