जमुई, जून 24 -- झाझा,निज संवाददाता रफ्तार के कहर ने फिर दो युवकों की जान लेते हुए दो परिवारों पर कहर ढहा दिया। मंगलवार के दिन में एक तेज रफ्तार ट्रक व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार जीजा-साला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना झाझा थाना के झाझा-पैरगाहा रोड पर नागी पक्षी आश्रयणी के करीब चार सौ मीटर पूरब की है। मृतकों में एक की पहचान झाझा थाना के बुढ़ीखार गांववासी बिशो मांझी के पुत्र मनोज मांझी (19) व उसके जीजा सहदेव मांझी (36),साकिन खुर्द महापुर,थाना सोनो के रूप में बताई गई है। टक्कर इतनी भीषण व वीभत्स थी कि ट्रक से टकराकर बाइक से सड़क पर फेंकाये दोनों जीजा-साला के बीच करीब बीस मीटर का फासला रहा। चश्मदीदों ने बताया कि पहले मनोज के फेंकाने के बाद उसका जीजा सहदेव बाइक समेत ट्रक के अगले हिस्से में फंसकर करीब बीस मीटर दूर तक लटके रहने के ब...