बरेली, फरवरी 26 -- नवाबगंज। पीलीभीत हाईवे पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे पिता-पुत्र की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ घंटे बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव गेला में रहने वाले 35 वर्षीय हरपाल खेती करते थे। बुधवार दोपहर वह पिता प्रेमराज के साथ बाइक से कस्बे में सिम बंद कराने आ रहे थे। पीलीभीत हाईवे पर कस्बे से कुछ दूर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हरपाल की मौके पर ही मौत हो गई, प्रेमराज को गंभीर हालत में आसपास मौजूद लोगों ने नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों न...