तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गश्त कर रहे दो सिपाही घायल
संभल, जुलाई 4 -- मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे पाठकपुर पुलिस चौकी के निकट तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक पर गश्त कर रहे दो कांस्टेबल घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल अशोक और बलवीर बाइक से रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बहजोई-बबराला मार्ग के बीच पाठकपुर पुलिस चौकी के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक के पिछले हिस्से ने उनकी बाइक में साइड मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सिपाही सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायल सिपाहियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहजोई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि ट्रक का पिछला हिस्सा कांस्टेबलों की ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.