गंगापार, अप्रैल 7 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। कौंधियारा थाना क्षेत्र के सेमरी शांतिनगर में मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय अनिल सिंह पुत्र कृष्ण बहादुर निवासी बड़हा थाना कौंधियारा अपने साथी रामजी विश्वकर्मा निवासी मांगी कलरहटी थाना खीरी के साथ जा रहे थे। इसी दौरान सेमरी शांतिनगर के पास कौंधियारा से जारी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामजी विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रामजी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौंधियारा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.