तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला गंभीर घायल
कानपुर, जुलाई 9 -- सरवनखेड़ा,संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के कानपुर-इटावा हाईवे पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बिहार की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और परिजनों ने महिला को तत्काल रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सनवर्षा निवासी बावन साल की कोकिला अपनी भतीजी शिल्पी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए दो दिन पहले रायपुर आई थीं। शादी समारोह संपन्न होने के बाद वह घर लौटने की तैयारी कर रही थीं। गुरुवार की दोपहर रायपुर में हाईवे पार करने के दौरान कानपुर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.