मऊ, फरवरी 26 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र के कचहरी मोड़ के वाराणसी-गोरखपुर मार्ग के पास बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक और बाइक में भिड़न्त हो गई। इसमें बाइक सवार गाजीपुर के युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक के पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। वहीं घायल युवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपनार निवासी 28 वर्षीय अंकित सिंह बुधवार की देर लगभग साढ़े ग्यारह बजे बाइक पर सवार होकर बढ़ुवा गोदाम की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कचहरी मोड़ के बिहार सिवान निवासिनी 25 वर्षीय प्रिया गुप्ता ने युवक से लिफ्ट मांगते हुए बाइक पर सवार हो गई। बाइक सवार युवक ज्यों ही कचहरी मोड़ से आगे की तरफ बढ़ा, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.