रायबरेली, अप्रैल 29 -- अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार टैंकर ने साइकिल सवार एक अधेड़ को कुचल दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में अधेड़ को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया और परिजनों की तहरीर पर अज्ञात टैंकर चालक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मिल एरिया थाना क्षेत्र के खरथोलवा मजरे मैनूपुर गांव निवासी बंसीलाल (50) पुत्र मुनेश्वर बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे साइकिल से कहीं जा रहा था। इसी बीच रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर पहुंचते ही तकिया चौराहे के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने बंसीलाल को कुचल दिया। घटना में बंसीलाल के मौके पर ही दोनों पैर कट गए और वह गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.