कानपुर, मई 3 -- पुखरायां, संवाददाता। झांसी कानपुर हाईवे पर पुखरायां बाईपास किनारे स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार पूर्व फौजी को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बिजली घर में गार्ड था। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुखरायां कस्बे के वार्ड नंबर-17 में प्राइमरी स्कूल के पास रहने वाले साठ साल के मानसिंह उर्फ मुंशीलाल पूर्व सैनिक थे और वर्तमान में 132 केवीए बिजली घर में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। रविवार को वह घर से बाइक से बिजली घर में ड्यूटी करने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- शादी में जा रहे परिवार को टैंकर ने कुचला, पति-पत्नी और बेटे की मौत कानपुर-झांसी हाईवे पर वन विभाग के कार्यालय के पास भोगनीपुर से कानपुर क...