जहानाबाद, मई 3 -- काको, निज संवाददाता। एनएच-33 पर औलियाचक के समीप रविवार को तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेम्पो सवार और सड़क किनारे बैठे चार लोग घायल हो गए। घायलों में सहवाजपुर निवासी रौनक कुमार, औलियाचक निवासी रमेश कुमार और दिवाकर कुमार समेत एक अन्य शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी काको में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टेम्पो तेज गति में था और चालक संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर कुछ देर के लिए बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया। पुलिस न...