गंगापार, जून 8 -- हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत कस्बा चौराहे पर सोमवार को तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चौराहे पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुए इस हादसे में कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। हालांकि टेंपो चालक घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार भीटी की ओर से आ रहा एक टेंपो तेज गति से बरौत चौराहे की तरफ पहुंचा। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टेंपो अचानक सड़क पर पलट गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना बरौत पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस चालक शैलेश कुमार तथा तकनीशियन विवेक यादव ने घायल चा...