तेज रफ्तार टेंपो पलटने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम
शाहजहांपुर, मई 15 -- खुदागंज। थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में जलालपुर निवासी 56 वर्षीय बाबू खां की मौत हो गई। तेज रफ्तार टेंपो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि टेंपो की चपेट में आने से बचाने के प्रयास में सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, टेंपो पलटने के बाद करीब 10 से 12 फीट तक घिसटता चला गया, जिसमें बाबू खां उसके नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बावजूद एंबुलेंस देर से पहुंची, जिसके बाद उन्हें निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.