तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से घायल स्कूटी सवार की मौत
देहरादून, जून 17 -- निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास लोडिंग टेंपो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए स्कूटी सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद घायल व्यक्ति 10 दिनों तक वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझता रहा। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि चमन विहार फेज-दो निवासी रश्मि सचदेवा ने ने तहरीर दी। बताया कि बीते 22 मई की शाम करीब साढ़े छह बजे उनके पति गुलशन कुमार सचदेवा अपनी स्कूटी से निरंजनपुर सब्जी मंडी से पटेलनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक लोडिंग टेंपो के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गुलशन कुमार सड़क पर जा गिरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.