पिथौरागढ़, जनवरी 15 -- जाख पुरान सड़क में टिप्पर से कुचलकर युवक की मौत के बाद ग्रामीणें में रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से तेज रफ्तार टिप्परों पर अंकुश लगाने की मांग की है। गुरुवार को पुरान के ग्रामीण नगर के टकाना स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसपी से मुलाकात कर कहा कि क्षेत्र में अनियंत्रित तरीके से टिप्पर, भारी वाहन आदि दौड़ाए जा रहे हैं। जबकि सड़क की चौड़ाई सीमित है। अर्जुन प्रसाद, अमित ने कहा कि इसी लापरवाही का खामियाजा विकास को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आए दिन जाख पुरान सड़क में दुर्घटनाएं होती हैं। कहा कि अगर इसी तरह अनियंत्रित तरीके से सड़क पर वाहन दौड़ते रहेंगे तो भविष्य में भी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने अब किसी और अपनी जान न गंवाने पड़ी, इसके लिए पुलिस से कार्रवाई की मांग उठाई है। इधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.