हजारीबाग, मार्च 12 -- बरही प्रतिनिधि। बरही चौक पर तेज रफ्तार टाटा सफारी की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोग घायल युवक को इलाज के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया। टाटा सफारी का चालक बरही चौक से तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण उसने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक बरहीडीह का रहने वाला पंकज पासवान है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और बरही चौक जाम हो गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क जाम को हटाया। टाटा सफारी को जब्त कर थाना ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.