तेज रफ्तार छोटा हाथी की टक्कर से सवारी टेंपो पलटा, नवजात सहित चार घायल
चाईबासा, जून 27 -- जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर-हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग पर रश्मि पेट्रोल पंप के पास शनिवार को तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन की टक्कर से सवारी टेंपो पलट गया। हादसे में एक नवजात शिशु समेत चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, टेंपो जगन्नाथपुर से हाटगम्हरिया जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप से तेज गति में निकले छोटा हाथी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया। दुर्घटना में टाटीबेड़ा निवासी सोमवारी लागुरी, उनका नवजात शिशु, 12 वर्षीय जबानी हेम्ब्रोम, रणधे गोप और सुरेश खंदायत घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सोमवारी लागुरी, उनके नवजात शिशु और जबानी हेम्ब्रोम को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों का उपचार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.