पूर्णिया, फरवरी 27 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा-पूर्णिया एसएच 60 पर जवनपुर बाबा पेट्रोल पंप के पास गुरूवार अपराह्न तीन बजे के करीब एक तेज रफ्तार काले रंग के चौपहिया वाहन ने एक मोटरसाईकिल सवार को रौंद दिया। गंभीर अवस्था में मोटरसाईकिल सवार को इलाज हेतु कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से परिजनों ने बेहतर इलाज हेतु कसबा के एक निजी अस्पताल ले गये। घायल व्यक्ति की पहचान रानीपतरा कॉलेज के प्रो. कुमोद कुमार के रूप में हुई है। जो कसबा नगर परिषद के नेमा टोल का रहने वाला है। घटना के बाद घटनास्थल पर करीब एक घंटा तक जाम की स्थित बनी रही। कसबा पुलिस प्रशासन एवं समाजसेवी गोपाल यादव की पहल पर सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात व्यवस्था चालू करवाया गया। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूर्णिया की ओर से काफी ते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.