तेज रफ्तार गिट्टी लदा ट्रेलर सड़क किनारे पलटा
पाकुड़, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-धरमपुर मुख्य सड़क डहरलहनगी के समीप शनिवार को तेज रफ्तार गिट्टी लदा ट्रेलर असंतुलित होकर सड़क से नीचे जाकर पलट गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार ट्रेलर संख्या डब्ल्यू बी 65 ई 7776 हिरणपुर थाना क्षेत्र के पत्थर क्रेशर से गिट्टी लोड कर एनएच 333 ए के रास्ते बिहार जा रहा था। इसी दरम्यान डहरलहनगी के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना में चालक व उपचालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.