लखनऊ, मार्च 5 -- किसानपथ आउटर रिंग रोड पर बुद्धू खेड़ा गांव के पास गुरुवार दोपहर 100 से भी तेज रफ्तार से विपरीत दिशा में एक्सयूवी दौड़ाकर बुलेट सवारों को कुचल दिया। हादसे में बुलेट सवार 60 वर्षीय मुन्नी लाल और उनके दामाद 40 वर्षीय सुशील कुमार की मौत हो गई, जबकि बेटी बबली उर्फ सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई। बबली को अपेक्स ट्रामा सेंटर दो में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद एक्सयूवी छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन घंटे तक सड़क जामकर कर हंगामा किया। पुलिस के रोकने पर धक्का-मुक्की और पथराव किया, दरोगा का मोबाइल तोड़ दिया। क्रेन के आगे लेट गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। किसान सुशील कुमार मूल रूप से बाराबंकी लोनी कटरा के लदई का पुरवा गांव के रहने वाले थे। यहां कई साल से गोपाल खेड़ा में अपनी ससुराल में र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.