तेज रफ्तार क्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
मेरठ, जून 18 -- मवाना नगर के मिल रोड पर गुरुवार को तेज रफ्तार क्रेन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क किनारे पड़े पति के शव से लिपटकर पत्नी का विलाप हर किसी की आंखें नम कर गया। किसान की मौत के बाद पत्नी पूरी तरह अकेली और बेसहारा हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नगर के मिल रोड स्थित शुगर मिल के सामने गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम ततीना निवासी किसान सतबीर (48) पुत्र जयपाल सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सतबीर खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। गुरुवार को वह साइकिल से किसी निजी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार क्रेन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.