तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक पकड़ा
बागपत, जुलाई 18 -- बड़ौत। नगर में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से भागने लगा, लेकिन राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर की कोताना रोड निवासी मनीष ने थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि उसके पिता 60 वर्षीय राममेहर शुक्रवार सुबह जेसीबी शोरूम पर काम करने घर से निकले थे। बताया कि वे दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित पीएन शर्मा पार्क के पास सड़क किनारे साइकिल लेकर खड़े थे। इस दौरान दिल्ली की ओर से तेज गति से आए कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राममेहर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने कैंटर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर दीक्षित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.