सासाराम, अप्रैल 19 -- संझौली, एक संवाददाता। बिक्रमगंज-नटवार मुख्य पथ पर कोल्हा वन के पास रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची व घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। मृतक की पहचान भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी 32 वर्षीय अजय साह के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...