सासाराम, मई 24 -- शिवसागर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर रविवार की दोपहर मलवार टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार के अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला कठडिहरी निवासी फूलमती देवी 57 वर्ष की मौत हो गई। वहीं महादेवा निवासी दामाद सुशील कुमार 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों सोनहर गांव से वाराणसी में भर्ती अपने बीमार बेटे को देखने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- एनएच-19 पर ट्रक के टक्कर से बाइक सवार महिला समेत दो घायल यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...