तेज रफ्तार की शौकीन श्रद्धा दुबे ई-रिक्शा पर दिखी, बहन रश्मि के साथ नेपाल में छिपे होने की आशंका
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- लखनऊ, संवाददाता: चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर और एक दोस्त के फोटो सामने आए हैं। जिसमें चारों लोग दिख रहे हैं। दूसरे फोटो पर तेज रफ्तार की शौकीन रही श्रद्धा एक ई-रिक्शे पर जाती दिख रही है। बताया जा रहा है कि बहराइच से ये लोग नेपाल भाग गए है। नेपाल बार्डर रुपईडिहा में स्थित कस्टम कार्यालय की पार्किंग में उसकी एसयूवी भी खड़ी मिली है। पुलिस जानकारी के मुताबिक एसयूवी 10 अक्तूबर को खड़ी की गई थी। इसके बाद श्रद्धा उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर और एक दोस्त चारों लोग चले गए थे। श्रद्धा के दोस्त ने दो दिन का पार्किंग का किराया जमा किया था। शुरूआती जांच में एसयूवी श्रद्धा दुबे की होने की पुष्टि हुई है। आपको बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.